30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के ये 3 घातक खिलाड़ी भारतीय टीम के उड़ाएंगे होश, रोहित शर्मा को रहना होगा अलर्ट

भारत के खिलाफ टी-20 मैचों में ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। इस बार भी तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया को इन खिलाड़ियों से सतर्क रहना पड़ेगा। ये तीनों खिलाड़ी मैच पलटने में बहुत माहिर है। भारतीय टीम को प्लान बनाकर इनके खिलाफ मैदान में उतरना पड़ेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 16 Sep 2022, 6:53 PM IST

IND vs AUS

IND vs AUS

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर से टी-20 सीरीज खेली जाएगी। टी-20 वर्ल्ड कप के लिहाज से ये सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम होगी। भारतीय टीम का प्रदर्शन एशिया कप में सही नहीं रहा था। हालांकि बुमराह और हर्षल पटेल ने अब वापसी कर ली है। भारतीय टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों मजूबत लग रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी कम नहीं आंकना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया टी-20 की वर्ल्ड चैंपियन टीम है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो अकेले दम पर मैच पलट सकते हैं। टीम इंडिया और कप्तान रोहित शर्मा को इन खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा। ये खिलाड़ी इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए सिरदर्द जरूर बनेंगे। भारतीय टीम को इनके लिए कुछ बड़ा प्लान तैयार कर मैदान पर उतरना पड़ेगा।

1) ग्लेन मैक्सवेल

दुनिया के सबसे घातक टी-20 खिलाड़ियों में मैक्सवेल को गिना जाता है। अगर वो पांच ओवर भी मैदान पर टिक गए तो फिर रनों की बौछार कर देंगे। गेंदबाजी में भी वो हमेशा ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना दम दिखाते आए है। इस समय वो फॉर्म में भी लग रहे हैं। अगर भारत ने उन्हें ढील दे दी तो फिर सीरीज भी गंवानी पड़ सकती है मैक्सवेल ने अब तक 87 टी-20 मैचों में 30.56 की औसत और 153.38 के स्ट्राइक रेट से 2017 रन बनाए हैं। भारत में खेले गए 9 मुकाबलों में मैक्सवेलन ने 46 की औसत से 322 रन बनाए हैं। उनके आंकड़े देखकर आप लगा सकते हैं कि वो कितने खतरनाक प्लेयर साबित हो सकते हैं।



2) एडम जम्पा


जम्पा को भी भारत को हल्के में लेने की भूल नहीं करनी होगी। भारतीय पिचों में जम्पा को बहुत सफलता मिली है। भारत के खिलाफ भी उन्होंने विकेट निकाले हैं। IPL में खेलने की वजह से उन्हें पूरी जानकारी यहां के पिचों की है।जम्पा ने अभी तक भारत के खिलाफ 8 मुकाबले खेले हैं और आठ विकेट लिए हैं। जम्पा की भारत में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 23 रन देकर तीन विकेट है। वहीं उन्होंने अब तक 62 टी-20 मुकाबले में 71 विकेट झटके हैं। भारतीय टीम पर जम्पा इस बार भारी पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान



3) स्टीव स्मिथ


स्मिथ को तो भारतीय टीम जितना जल्दी आउट कर पाए उतना फायदे में रहेगी। अगर उन्होंने क्रीज पर खूंटा गाड़ दिया तो फिर वो शतक बनाकर ही वहां से बाहर निकलेंगे। भारत के खिलाफ तो स्मिथ का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है। स्मिथ ने अब तक 57 टी-20 मैचों में 26.51 की औसत 125.75 के स्ट्राइक रेट से 928 रन बनाए हैं। भारतीय जमीन पर स्मिथ ने 4 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 27.66 की औसत और 120.28 के स्ट्राइक रेट से 83 रन बनाए हैं। स्मिथ IPL में भी खेल चुके हैं और उन्हें यहां का पूरा अनुभव है।

यह भी पढ़ें- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 3 गेंदबाज