31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

U19 World Cup 2024 का फाइनल आज, जानें टीम इंडिया का मजबूत पक्ष और ऑस्ट्रेलिया की ताकत

India vs Australia U19 World Cup Final 2024: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज 11 फरवरी को दोपहर डेढ़ बजे से आईसीसी अंडर-19 वर्ल्‍ड कप का फाइनल खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले से पहले जानते हैं दोनों टीमों की ताकत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Feb 2024, 10:03 AM IST

ind_vs_aus.jpg

India vs Australia U19 World Cup Final 2024: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज रविवार 11 फरवरी को खेले जाने वाले आईसीसी अंडर-19 वर्ल्‍ड कप फाइनल का मंच सज चुका है। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अजेय रिकॉर्ड के साथ खिताबी मुकाबले में पहुंची हैं। भारतीय टीम की नजरें अपनी बादशाहत बचाए रखने और छठी बार चैंपियन बनने पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की कोशिश 2010 के बाद चौथी बार खिताब पर कब्जा जमाने की होगी। इस मैच में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने शानदार प्रदर्शन से मैच का रुख बदल सकते हैं। इन खिलाडिय़ों पर टीम को खिताबी जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।


भारतीय टीम की ताकत ये खिलाड़ी

1- मुशीर खान : बल्लेबाज

338 : रन बनाए कुल छह मैचों में

02 : शतक और एक अर्धशतक लगाया

टूर्नामेंट में दो शतक लगाने वाले मुशीर सेेमीफाइनल में सस्ते में आउट हो गए थे। इस अहम मुकाबले में उनसे अच्छे प्रदर्शन की सभी को उम्मीदें हैं।

2- सचिन धास : बल्लेबाज

294 : रन कुल छह मैचों में ठोके

01 : शतक और एक अर्धशतक लगाया

मध्यक्रम में सचिन भारतीय टीम के लिए बेहद उपयोगी रहे हैं। सेमीफाइनल में उन्होंने अर्धशतक लगाकर टीम को मुश्किल स्थिति से निकाल जीत दिलाई थी।

3- सौम्य पांडे : स्पिनर

17 : विकेट छह मैचों में चटकाए

04 : विकेट 19 रन पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

अपनी फिरकी से सौम्य ने अब तक विपक्षी टीमों पर शिकंजा कसकर रखा है। कंगारू टीम की मजबूत बल्लेबाजी के खिलाफ उनकी कड़ी परीक्षा होगी।

4- राज लिम्बानी : तेज गेंदबाज

08 : विकेट पांच मैचों में झटके

03 : विकेट 60 रन पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

नई गेंद से विकेट दिलाने की जिम्मेदारी लिम्बानी पर होगी। वह अपनी तेज और स्विंग गेंदबाजी से कंगारू बल्लेबाजों में खौफ पैदा कर सकते हैं।

इन कंगारू खिलाडिय़ों से रहना होगा सावधान

1- हैरी डिक्सन : बल्लेबाज

324 : रन छह मैचों में बनाए

01 : शतक, एक अर्धशतक ठोका

2- टॉम स्ट्रेकर : तेज गेंदबाज

12 : विकेट पांच मैचों में चटकाए

06 : विकेट 24 रन देकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

3- राफेल मैकमिलन : ऑलराउंडर

116 : रन पांच मैचों में कुल बनाए

06 : विकेट भी उन्होंने चटकाए

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल