30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs BAN : भारत की हार के साथ ही शुरू होने से पहले खत्म हुआ इस खिलाड़ी का करियर!

Ind vs Ban 1st odi : भारत को पहला मैच बुरी तरह हराकर बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच में भारतीय टीम बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फिल्डिंग सभी पक्ष कमजोर नजर आए। इसी बीच टीम इंडिया के एक प्लेयर का करियर शुरू होने से पहले खत्म हो गया है। ये खिलाड़ी भारतीय टीम की हार के प्रमुख कारणों में से एक रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Dec 2022, 3:34 PM IST

ind-vs-ban-1st-odi-match-kuldeep-sen-expensive-bowling-spell-against-bangladesh.jpg

भारत की हार के साथ ही शुरू होने से पहले खत्म हुआ इस खिलाड़ी का करियर!

Ind vs Ban 1st odi : भारत-बांग्लादेश के बीच शुरू हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया पहला मुकाबला हारकर 0-1 से पिछड़ गई है। पहला ही मुकाबला बांग्लादेश ने जीतकर ये साबित कर दिया कि भारत का हर पक्ष कमजोर था। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फिल्डिंग के मामले में टीम इंडिया के खिलाड़ी फिसड्‌डी रहे। इसी बीच टीम इंडिया के एक प्लेयर का करियर शुरू होने से पहले खत्म हो गया है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में ये खिलाड़ी भारतीय टीम की हार के प्रमुख कारणों में से एक रहा। भारतीय टीम में पहले तो मौका मिलना बड़ी बात होती है, लेकिन जब कोई खिलाड़ी मौके पर खुद को साबित नहीं कर पाते हैं तो उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद भी हो जाते हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया है कि बल्लेबाजी के साथ हमारी फिल्डिंग भी खराब रही। जबकि गेंदबाजी पक्ष भी कमजोर साबित हुआ। बतादें कि बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में कप्तान रोहित शर्मा ने पूरे भरोसे के साथ तेज गेंदबाज कुलदीप सेन का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कराया था। लेकिन, कुलदीप सेन इस भरोसे पर खरा नहीं उतर सके। जबकि उमरान मलिक जैसे तेज गेंदबाज को बाहर बैठाया गया।

7.40 की इकॉनोमी से लुटाए रन

कुलदीप बांग्लादेश के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में काफी महंगे साबित हुए हैं। भले ही कुलदीप सेन को 2 मिले, लेकिन उन्होंने सिर्फ 5 ओवर में ही 37 रन लुटा दिए। इसके बाद उनसे कोई ओवर नहीं कराया गया। कुलदीप ने 7.40 के इकॉनोमी से रन लुटाए, जो भारतीय टीम के लिए नुकसानदायक रहा। वैसे भी वनडे क्रिकेट में 7 से ऊपर की इकॉनोमी को घटिया प्रदर्शन माना जाता है।

यह भी पढ़े - घुटने में चोट के कारण टेस्ट सीरीज बाहर हुआ इंग्लैंड का ये दिग्गज खिलाड़ी

प्लेइंग इलेवन से बाहर होना तय

कुलदीप सेन ने ये रन उस समय लुटाए जब भारतीय टीम को 186 रन के स्कोर का बचाव करना था। अब भारत बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला बुधवार 7 दिसंबर को ढाका में ही खेलेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि कुलदीप सेन को दूसरे मैच में बाहर किया जाएगा। उनके स्थान पर उमरान मलिक को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़े - इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, 113 साल पुराना कीर्तिमान टूटा