उस सीजन में रिंकू ने 14 मैचों में 149.53 की स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए, जिसकी बदौलत उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया। रिंकू ने BCCI.TV पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "हर कोई जानता है कि मेरे पास एक मशहूर स्टेटमेंट है 'गॉड्स प्लान'। मैंने उसी के आधार पर अपना टैटू डिजाइन किया है। इसे बनवाए हुए कुछ हफ्ते हो चुके हैं। इस टैटू में 'गॉड्स प्लान' शब्द एक सर्कल के अंदर लिखा गया है जो सूर्य का प्रतीक है। "टैटू का मुख्य पहलू आईपीएल में मेरे द्वारा लगाए गए पांच छक्कों का प्रतीक है। दो कवर पर, एक लॉन्ग-ऑन, लॉन्ग-ऑफ और एक डीप फाइन-लेग पर। इसने मेरी जिंदगी बदल दी और लोग मुझे जानने लगे। इसलिए मैंने सोचा था कि मैं उन्हें टैटू में शामिल करूंगा।"