IND vs BAN 1st Test : भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबल चटगांव में खेला जा रहा है। कप्तान केएल राहुल के नेतृत्व में टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी है। भारत इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगा, ताकि उसके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम रहे। विराट कोहली के रूप में तीसरा विकेट गिरने के बाद चेतेश्वर पुजारा के साथ ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। भले ही विराट कोहल इस मैच में महज एक रन बनाकर आउट हो गए हैं, लेकिन इस सीरीज में उनके पा एक और उपलब्धि हासिल गोल्डन चांस है। वह बांग्लादेश में राहुल द्रविड़ के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।