17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ind vs Ban 2nd, Day 3: मैदान गीला होने के चलते तीसरे दिन का खेल रद्द, ड्रॉ की ओर कानपुर टेस्ट

रविवार सुबह बारिश हुई, इसकी वजह से आउटफील्ड गीली हो गई। पहले दोपहर 12 बजे फिर दो बजे निरीक्षण के बाद अंपायरों को तीसरे दिन का खेल रद्द करना पड़ा। 

2 min read
Google source verification

Ind vs Ban 2nd, Day 3: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को मैदान गीला होने की वजह से खेल शुरू नहीं सका। रविवार सुबह बारिश हुई, इसकी वजह से आउटफील्ड गीली हो गई। मैदानी अंपायरों ने सुबह 10 बजे, दोपहर 12 बजे फिर तीन बजे मैदान का निरीक्षण किया। अंततः अंपायरों को तीसरे दिन का खेल रद्द करना पड़ा।

शुरुआती दो दिन भी बारिश ने खेल में खलल डाला। पहले दिन जहां खराब रोशनी और बारिश के कारण सिर्फ 35 ओवर का खेल हो सका वहीं, दूसरे दिन बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। बांग्लादेश अब तक सिर्फ 35 ओवर ही खेल सका है और उसने 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश के मोमिनुल हक 40 और मुशफिकुर रहीम 6 रन बनाकर नॉटआउट हैं।

ड्रॉ होने पर WTC फाइनल में पहुंचने की भारत की डगर कठिन

बारिश की वजह से भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता दिखाई पड़ रहा है। कानपुर टेस्ट मैच ड्रॉ होने की स्थिति में भारतीय टीम के लिए WTC फाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो जाएगी । ऐसे में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के साथ तीन और ऑस्ट्रेलिया से होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। श्रीलंका ने गॉल टेस्ट मैच में मेहमान न्यूजीलैंड को पारी और 154 रन से हराने के साथ जहां दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम किया है, वहीं WTC तालिका में 55.65 अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। WTC तालिका में भारत 71.67 अंक के साथ पहले और ऑस्ट्रेलिया 62.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।

पढ़ेंःSL vs NZ 2nd Test: श्रीलंका ने टेस्ट सीरीज में किया न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ, WTC पॉइंट्स टेबल में भी बंपर फायदा