भारतीय बल्लेबाजों ने इस पारी में कुल 22 छक्के लगाए, जो भारतीय टीम द्वारा किसी भी मैच में सबसे ज्यादा लगाए गए छक्कों की संख्या है। संजू सैमसन ने 8 छक्के लगाए, तो सूर्या ने 5 बार बाउंड्री के ऊपर के गेंद को बाहर भेजा। रियान पराग और हार्दिक पंड्या ने 4-4 छक्के लगाए तो रिंकू सिंह ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर रिकॉर्ड भारत के नाम लिख दिया।