IND vs BAN 3rd T20: सूर्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 से किया बाहर
IND vs BAN 3rd T20I: हैदराबाद में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टी20 मैच के लिए भारतीय प्लेइंग 11 में सिर्फ 1 बदलाव हुआ है। अर्शदीप सिंह को आज के मैच के बाहर किया गया है।
IND vs BAN 3rd T20I: हैदराबाद में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टी20 मैच के लिए भारतीय प्लेइंग 11 में सिर्फ 1 बदलाव हुआ है। अर्शदीप सिंह को आज के मैच के बाहर किया गया है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में सूर्याकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने इससे पहले दोनों टी20 मुकाबलों में आसानी से जीत हासिल की है और पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुकी है। ऐसे में सूर्या ने बेंच पर बैठे रवि बिश्नोई को मौका देने के फैसला किया। हालांकि इस सीरीज में अब तक हर्षित राणा और जितेश शर्मा को खेलने का मौका नहीं मिला है और इससे उनके फ्रेंचाइजी को रिटेंशन के समय फायदा हो सकता है।