
IND vs BAN 3rd T20I Highlights: शनिवार को हैदराबाज के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में संजू सैमसन की तूफानी पारी देखने को मिली। बांग्लादेशी गेंदबाजों की धज्जिया उड़ाते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाज ने सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर इतनी तेज बल्लेबाजी की कि टीम इंडिया ने टी20 इतिहास के अपने पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। उन्होंने 6 ओवर में 82 रन जोड़ लिए। संजू ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए भारत को सिर्फ 7.1 ओवर में ही 100 के पार पहुंचा दिया। यह भारत को टी20 में सबसे तेज शतक भी है।
इससे भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया। भारतीय टीम में अर्शदीप की जगह रवि बिश्नोई आए हैं। हर्षित राणा वायरल इंफेक्शन के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे और उन्होंने टीम के साथ यात्रा भी नहीं की। बांग्लादेश की टीम में मिराज़ आज नहीं खेल रहे हैं।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, नितीश कुमार रेड्डी, रियान पराग हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और मयंक यादव।
लिटन दास (विकेटकीपर), परवेज़ हुसैन, नज़मुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद हृदय , तंजीद हसन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तन्ज़िम हसन सकीब, तस्कीन अहमद और मुस्तफ़िज़ुर रहमान।
Updated on:
12 Oct 2024, 7:52 PM IST
Published on:
12 Oct 2024, 7:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.