29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में उमरान मलिक का खेलना लगभग तय, रोहित शर्मा ने दी खुशखबरी

भारत और इंग्लैंड के बीच 7 जुलाई से T20 मैच की शुरुआत हो रही है इस मैच में भारत की तरफ से उड़ान मलिक खेलते हुए देख सकते हैं इसको लेकर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी जानकारी दी है उन्होंने उमरान मलिक को लेकर क्या कुछ कहा, आइए आपको बताते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 6 Jul 2022, 11:39 PM IST

India vs England 1st T20, Umran Malik

India vs England 1st T20, Umran Malik

IND vs ENG: भारत इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है और टेस्ट मैच सीरीज खत्म होने के बाद 7 जुलाई से दोनों टीमों के बीच पहला T20 मुकाबला खेला जाएगा। तीन मैचों की टी-20 सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 12 जुलाई से होगी। साथ ही भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में हार का बदला टी20 और वनडे सीरीज जीत कर लेना चाहेगी। इस मुकाबले में से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में काफी बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने भारतीय टीम तेज गेंदबाज उमरान मलिक को लेकर काफी कुछ कहा

पहला टी20 मैच खेलते दिख सकतें है Malik

रोहित शर्मा ने पहले इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'उमरान मलिक हमारे प्लान में होंगे। हम देख रहे हैं कि हम उसे क्या दे सकते हैं, वह एक उत्साहित पहलू है जैसा कि हम उसे आईपीएल में देख चुके हैं।' बता दे कि आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन करने वाले उमरान मलिक को राष्ट्रीय टीम में मौका मिला।

यह भी पढ़ें - राष्ट्रमंडल खेलों में Neeraj Chopra बन सकतें है भारत के ध्वजवाहक

उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। हालांकि उन्हें विकेट नहीं मिला, लेकिन वह अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं जो किसी भी बड़े से बड़े बल्लेबाज को परेशान कर सकते हैं। रोहित रोहित शर्मा ने जिस तरीके का बयान दिया उसे देख कर लग रहा है कि उमरान मलिक इंग्लैंड के खिलाफ पहला T20 मुकाबला खेलते हुए दिख सकते हैं। यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच देर रात 10:30 बजे रोज बाउल मैदान, साउथैम्पटन में होगा।

पहले टी20 के लिए भारतीय टीम:

India T20 Squad Against England- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई , भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक

स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारी सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Patrika पर पाएं।