भारत की तरफ से आकाश दीप ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट, मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 1 विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को मैच में कुल 1-1 विकेट हांसिल हुए। भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप इंग्लैंड में किसी टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। इससे पहले चेतन शर्मा ने 1986 में इसी मैदान पर 10 विकेट लिए थे। भारत की इस जीत में कप्तान शुभमन गिल (269 और 161 रन), रवींद्र जडेजा (89 और 69 रन), मोहम्मद सिराज (पहली पारी में छह और दूसरी पारी में एक विकेट), आकाश दीप (मैच में 10 विकेट) और यशस्वी जायसवाल (पहली पारी में 87) और ऋषभ पंत (दूसरी पारी में 65) ने अहम भूमिका निभाई।