गस एटकिंसन की अगुवाई में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने केनिंग्टन ओवल में कमाल का प्रदर्शन किया। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करुण नायर के अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज अर्द्धशतक नहीं ठोक सका। इंग्लैंड की तरफ से गस एटकिंसन ने पहली इनिंग में सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए, जोश टंग ने तीन सफलता अर्जित की, जबकि क्रिस वोक्स ने 1 विकेट झटके।