इंग्लैंड की दूसरी इनिंग में मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए और प्रसिद्ध कृष्णा को 4 सफलता हाथ लगी। उनके अलावा आकाश दीप ने 1 विकेट हासिल किया, जबकि रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर विकेट चटकाने में नाकाम रहे। वहीं, भारत की दूसरी पारी में जोश टंग ने पांच विकेट हासिल किए थे। गस एटकिंसन को 3, जबकि जेमी ओवरटन को दो सफलताएं हाथ लगीं थीं।