शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच में 75.40 की औसत और 65.56 की स्ट्राइक रेट से कुल 754 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक शामिल हैं। इस सीरीज में उनका सर्वोच्च स्कोर 269 रन था, जिसे उन्होंने बर्मिंघम टेस्ट मैच की पहली पारी में बनाया था। इस तरह शुभमन गिल किसी भी एक टेस्ट सीरीज में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।