28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: बेन स्टोक्स को तगड़ा झटका, अचानक इंग्लैंड लौटा ये खिलाड़ी, नहीं खेलेगा पहला टेस्ट

IND Vs ENG: भारत के खिलाफ पहले टेस्‍ट से पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तानी मूल के युवा स्पिनर शोएब बशीर पहले टेस्‍ट से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स कहना है कि बशीर को वीजा दिक्कतों के कारण पहले टेस्ट से बाहर होकर स्‍वदेश लौटना पड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Jan 2024, 12:43 PM IST

ben_stokes.jpg

IND Vs ENG: भारत की मेजबानी में इंग्‍लैंड की टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला कल 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तानी मूल के युवा स्पिनर शोएब बशीर पहले टेस्‍ट से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स कहना है कि बशीर को वीजा दिक्कतों के कारण पहले टेस्ट से बाहर होकर स्‍वदेश लौटना पड़ा है। बशीर सीरीज के बाकी चार टेस्‍ट में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर अभी संशय बरकरार है।


इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स इस घटना को लेकर खासे नाराज दिखाई दिए हैं। क्‍योंकि 20 वर्षीय शोएब बशीर पहली बार भारत के खिलाफ खेलने वाले थे, लेकिन वीजा दिक्कतों के कारण फिलहाल उनके डेब्यू का सपना पहले टेस्‍ट में पूरा नहीं हो सकेगा। यहां बता दें कि इससे पूर्व पाकिस्तानी मूल के उस्मान ख्‍वाजा और रेहान अहमद भी वर्ल्ड कप के दौरान वीजा दिक्‍कतों का सामना कर चुके हैं।

इंग्‍लैंड टीम के लिए हो सकते थे ट्रंप कार्ड

बता दें कि शोएब बशीर के बाहर होने से इंग्लिश टीम की परेशानी बढ़ सकती है। बशीर ने हाल ही में इंग्लैंड लॉयन्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके बाद उन्‍हें इंग्‍लैंड की राष्‍ट्रीय टीम में जगह दी गई थी। स्पिनर्स के लिए मददगार भारतीय पिचों पर बशीर इंग्लिश टीम का ट्रंप कार्ड साबित हो सकते थे, लेकिन वीजा समस्या की वजह से उन्‍हें अभी भारत के खिलाफ डेब्‍यू के लिए इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें : BCCI Award 2023 में गिल-शमी का जलवा, जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

बशीर के लिए छलका बेन स्‍टोक्‍स का दर्द

शोएब बशाीर के बाहर होने पर बेन स्टोक्स ने कहा कि 'जाहिर तौर पर ये अच्छा नहीं है। इस युवा खिलाड़ी पर क्या गुजर रही होगी, मैं ये अच्‍छी तरह से समझ सकता हूं। इन बातों का प्‍लेयर्स पर काफी बुरा असर पड़ता है। इस सब बातों से आपकी परफॉर्मेंस भी बिगड़ जाती है। मुझे काफी खराब लग रहा है। युवा खिलाड़ी के लिए ये काफी बुरी स्थिति है।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली की जगह भारतीय टेस्ट टीम में हुई इस युवा बल्लेबाज की एंट्री