4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: पूर्व भारतीय क्रिकेटर का दावा-बुक लॉन्च इवेंट में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने नहीं पहने थे मास्क

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में होने वाला पांचवां टेस्ट मैच रद्द हुआ था और इंग्लिश मीडिया ने इसके लिए टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री को दोषी ठहराया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 15 Sep 2021, 5:08 PM IST

kohli_and_shastri.png

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर दिलीप दोशी का कहना है कि लंदन में बुक लॉन्च के दौरान भारतीय क्रिकेटरों ने मास्क नहीं पहना था। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में होने वाला पांचवां टेस्ट मैच रद्द हुआ था और इंग्लिश मीडिया ने इसके लिए टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री को दोषी ठहराया था। बुक लॉन्च इवेंट में शामिल होने के बाद रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद भारतीय खेमे में कुछ और कोरोना केस आने से पांचवां टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया। मैच रद्द होने से इंग्लैंड की टीम काफी नाराज हो गई थी।

इवेंट में थी ज्यादा भीड
बीसीसीआई ने हाल ही में कहा था कि भारतीय टीम ने इस इवेंट में शामिल होने के लिए बोर्ड से इजाजत नहीं मांगी थी। इस बीच, दोशी जो उस किताब लॉन्च के कार्यक्रम में मौजूद थे, उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि खिलाड़ियों ने वहां मास्क नहीं लगाए हुए थे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने यह भी कहा कि उनमें से ज्यादातर इतनी भीड़ देखने के बाद पांच से दस मिनट से ज्यादा नहीं रुके थे। दोशी ने कहा,'मैं पुस्तक विमोचन के अवसर पर उपस्थित था। मुझे वास्तव में ताज समूह द्वारा आमंत्रित किया गया था। बहुत सारे गणमान्य व्यक्ति,और टीम इंडिया के खिलाड़ी थोड़ी देर के लिए वहां मौजूद थे,और मैं यह देखकर चौंक गया कि उनमें से किसी ने भी मास्क नहीं पहना हुआ था।

यह भी पढ़ें— IND vs ENG: बुक लॉन्च विवाद पर कोच रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा-पूरा यूके ओपन है...

'आईपीएल भी हो सकता है मैच रद्द करने का कारण'
उन्होंने कहा, समाज को मास्क पहनना है या नहीं, यह अनिवार्य है या नहीं यह राजनेताओं द्वारा तय किया जाता है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने फैसला किया कि डबल टीकाकरण कार्यक्रम के कारण इंग्लैंड काफी सुरक्षित है और यहां बहुत से लोगों को टीका लगाया गया है। दोशी ने कहा, इसे देखने के दो तरीके हैं। यह जीवन का एक पहलू है। अगर मैं होता तो मैं निश्चित रूप से कहता मास्क पहनो, इसलिए नहीं कि मुझे दूसरों पर भरोसा नहीं है बल्कि मैं खुद को संक्रमित होने से रोक रहा हूं। उन्होंने आगे संकेत दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भी ओल्ड ट्रैफर्ड मैच को रद्द करने का कारण हो सकता है।

यह भी पढ़ें— कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री सवालों के घेरे में, नाराज है BCCI, पब्लिक इवेंट में हुए थे शामिल

'बीसीसीआई आखिरी टेस्ट मैच नहीं चाहता था'
दोशी ने कहा, 'मैं आज पहले अपने एक प्रिय मित्र माइकल होल्डिंग से बात कर रहा था और उन्होंने मुझसे कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड आखिरी टेस्ट नहीं चाहता था। इसलिए, उनका मूल सुझाव यह था कि आईपीएल और इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट के बीच पर्याप्त समय छोड़कर ओवल टेस्ट के बाद दौरा समाप्त हो जाना चाहिए। लेकिन मेरा मानना है कि ईसीबी ऐसा नहीं चाहता था और हो सकता है कि उन्होंने पांचवें टेस्ट पर जोर दिया हो।