25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / 4 मैचों में 20 विकेट ले सबसे आगे निकले जसप्रीत बुमराह, सभी भारतीय दिग्गज पीछे छूटे

4 मैचों में 20 विकेट ले सबसे आगे निकले जसप्रीत बुमराह, सभी भारतीय दिग्गज पीछे छूटे

भारत-इंग्लैंड के बीच चल रहे ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में जसप्रीत बुमराह कुल 7 विकेट ले चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 22 Aug 2018, 1:25 PM IST

नई दिल्ली।जसप्रीत बुमराह (85 रन पर पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने यहां ट्रेंट ब्रिज मैदान पर तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को 311 रन पर इंग्लैंड के नौ विकेट कर दिए हैं। इंग्लैंड को अभी मैच जीतने के लिए 210 रन और बनाने हैं जबकि भारतीय टीम शानदार जीत दर्ज करने से मात्र एक विकेट दूर है। स्टंप्स के समय राशिद 55 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 30 रन और जेम्स एंडरसन 16 गेंदों पर एक चौके के दम पर आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।


बुमराह के 4 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट-
जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट के अपने चौथे मैच में 20 विकेट ले लिए हैं। डेब्यू से लेकर 4 मैचों के बीच यह किसी भी भारतीय गेंदबाज का सबसे बेहतर प्रदर्शन है। इससे पहले शुरूआती 4 मैचों में सर्वाधिक टेस्ट विकेट वेंकटेश प्रसाद और मुनाफ पटेल के नाम 19 थे। अभी मैच में एक विकेट और गिरना बाकी है ऐसे में बुमराह 4 मैचों में 21 विकेट ले सकते हैं।


बुमराह के नाम एक और रिकॉर्ड-
जसप्रीत बुमराह अब तक 4 मैचों में दो बार 5 विकेट चटकाने में कामयाब रहे हैं। ऐसा करने वाले वह भारत के तीसरे तेज गेंदबाज हैं। इससे पहले मोहम्मद निस्सार(1936) और मनोज प्रभाकर(1989) या कीर्तिमान रच चुके हैं।


भारत जीत से 1 विकेट दूर-
भारतीय टीम चौथे दिन ही मैच अपने नाम कर लेती, लेकिन जोस बटलर (106) और बेन स्टोक्स (62) के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई 169 रन की शतकीय साझेदारी के बाद आदिल राशिद (नाबाद 30) और स्टुअर्ट ब्रॉड (20) के बीच नौवें विकेट के लिए हुई 50 रन की उपयोगी साझेदारी के चलते वह इससे महरूम रह गया। मैच में निर्धारित ओवर पूरा होने के बाद तीन ओवर और बढ़ाया गया, जिसमें भारतीय टीम मेजबान टीम को ऑलआउट नहीं कर पाई और अब उसे मैच जीतने के लिए पांचवें और आखिरी दिन का इंतजार करना होगा।