
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में जसप्रीत बुमराह (85 रन पर पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने चौथे दिन मंगलवार को 311 रन पर इंग्लैंड के नौ विकेट कर दिए हैं। इंग्लैंड को अभी मैच जीतने के लिए 210 रन और बनाने हैं जबकि भारतीय टीम शानदार जीत दर्ज करने से मात्र एक विकेट दूर है। चौथे दिन इस मैच में ढेरों रिकॉर्ड बने आइये नज़र डालते हैं उन रिकार्ड्स पर
कुक 11वीं बार इशांत का शिकार बने
इस मैच में ख़राब फॉर्म में चल रहे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए। कुक 11वीं बार इशांत का शिकार बने। इसी के साथ इशांत दूसरे ऐसे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जिसने किसी विरोधी टीम के बल्लेबाज को सबसे ज्यादा बार आउट किया है। ईशांत से पहले भारत के दिग्गज गेंदबाज कपिल देव ने 12 बार पाकिस्तान के मुदस्सर नजर को आउट किया था। इसके अलावा कपिल देव ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच को भी 11 बार आउट किया है।
बटलर ने लगाया अपना पहला शतक
जोस बटलर का ये टेस्ट करियर का पहला शतक था। बटलर ने 176 गेंदों पर 21 चौके की मदद से 106 रन की शानदार पारी खेली। बटलर के अलावा स्टोक्स ने 62 रन बनाए दोनों ने पांचवें विकेट के लिए हुई 169 रन की शतकीय साझेदारी की। ये स्टोक्स के टेस्ट करियर का सबसे धीमा अर्धशतक था। केविन पीटरसन के बाद बटलर दूसरे बल्लेबाज बन गए है,जिन्होंने भारत के खिलाफ दूसरी पारी में शतक लगाया है।
पंत ने पकड़े 6 कैच
इस टेस्ट मैच में पंत और राहुल दोनों ने 7-7 कैच लिए हैं, ये टेस्ट क्रिकेट में पहली बार है जब विकेटकीपर और स्लिप के फ़ील्डर ने एक साथ 7 लिए हों। इतना ही नहीं पंत भारत के पहले विकेटकीपर बन गए है, जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में 7 कैच लिए हों।
ब्रॉड ने पूरे किये 3000 रन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस मैच में अपने टेस्ट करियर में 3000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वो दुनिया के पांचवें ऐसे खिलाड़ी बन गए है,जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 400 से ज्यादा विकेट लिए है और 3000 से ज्यादा रन बनाए हैं।
भारत को चाहिए एक विकेट
बता दें स्टंप्स तक इंग्लैंड के लिए राशिद 55 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 30 रन और जेम्स एंडरसन 16 गेंदों पर एक चौके के दम पर आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। भारत को जीतने के लिए मात्र एक विकेट की जरुरत है।
Updated on:
22 Aug 2018 01:14 pm
Published on:
22 Aug 2018 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
