
नई दिल्ली। ट्रेंट ब्रिज मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच इस समय नॉटिंघम में खेला जा रहा है। आज इस मैच के चौथे दिन प्रगति पर है। 520 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को इस मैच में हार टालने के लिए नया इतिहास रचना होगा तीसरे टेस्ट मैच में संकट में फंसी इंग्लैंड टीम को एक और झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयर्सटो को मैच के तीसरे दिन सोमवार को विकेटकीपिंग के दौरान उंगली में चोट लग गई थी। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, इस चोट की वजह से उनकी उंगली फ्रेक्चर हो गई। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि वह अपने तय स्थान से निचले स्थान पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं।
बीच की ऊँगली में लगी हैं चोट
बेयर्सटो के चोट लगने के बाद जोस बटलर ने विकेटकीपिंग की थी। बेयर्सटो को अस्पताल ले जाया गया और वहां पता चला की उनकी उंगली में मामूली सा फ्रैक्चर है। बेयर्सटो ने चैनल 5 से कहा, "हम देखेंगे की यह सुबह तक कैसी रहती है। फ्रैक्चर है लेकिन हड्डी अपनी जगह से नहीं हटी है जो अच्छी बात है। हमें उम्मीद है कि बर्फ लगाने से और कुछ सावधानी बरतने से यह ठीक हो जाएगी। मेरे हाथ की यह बीच की उंगली है। इसका मैं ज्यादा इस्तेमाल नहीं करता।"
जीत के लिए 521 का लक्ष्य
भारत ने इंग्लैंड के सामने 521 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। तीसरे दिन इंग्लैंड ने दिन का अंत अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 23 रनों के साथ किया था। आपको बता दें वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयर्सटो उंगली फ्रेक्चर हो गई। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि वह अपने तय स्थान से निचले स्थान पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं।
Published on:
21 Aug 2018 06:24 pm
