
नई दिल्ली। लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ घुटने टेकने के बाढ़ भारतीय टीम को हर जगह से ताने सुनने को मिल रहे थे। दबाव में भारतीय टीम ट्रेंट ब्रिज पहुंची, यहां टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन करते हुए मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है। फिर भी जब आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का चयन होगा तब शुरूआती मैचों में नाकाम रहे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। भारत के कई खिलाड़ी इस समय घरेलु सत्र में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं ऐसे में चयनकर्ता उनको भी एक मौका देना चाहेंगे। यह कौन खिलाड़ी होंगे यह कहना मुश्किल है लेकिन हम ऐसे तीन खिलाड़ियों पर चर्चा करेंगे जिनको चयनकर्ता आखिरी दो मैचों के लिए चुनी जाने वाली टीम में मौका नहीं दे सकते हैं।
टीम में जगह पाने को बेताब हैं यह खिलाड़ी-
मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी और पृथ्वी शॉ बल्लेबाजी में शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। यह तीनों ही बल्लेबाजों का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है ऐसे में चयनकर्ता इन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। मयंक और पृथ्वी ने इंडिया 'ए' दौरे पर इंग्लैंड में भी शानदार बल्लेबाजी की थीं। इसके अलावा गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज टीम में जगह पा सकते हैं।
ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर-
#3 दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक का शुरूआती मैचों में प्रदर्शन आम रहा था। कार्तिक ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो मैच खेले थे जिसमे उन्होंने 4 इनिंग बल्लेबाजी करते हुए मात्र 21 रन बनाए थे। ऐसे प्रदर्शन के बाढ़ उन्हें तीसरे टेस्ट मुकाबले में टीम में जगह नहीं मिली थीं। उनकी जगह टीम में तीसरे टेस्ट में ऋषभ पंत को शामिल किया था।
#2 मुरली विजय
इस दौरे से पहले मुरली विजय को विदेश में स्पेशलिस्ट बल्लेबाज माना जाता था। मुरली विजय ने इस दौरे पर 2 मैचों की 4 इनिंग में मात्र 26 रन बनाए हैं ऐसे में वह भी बाहर हो सकते हैं। उनकी जगह तीसरे टेस्ट में शिखर धवन को शामिल किया गया था।
#1 मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी कभी कभार जागते हैं और विकेट चटकाते हैं। नहीं तो वह एक मामूली गेंदबाज नजर आते हैं। ऐसा ही देखने को मिला है इस दौरे पर भी। उन्होंने 3 मैचों में 330 रन देकर 8 विकेट झटके हैं। दूसरे टेस्ट में उन्होंने 23 ओवर में तीन विकेट लिए, पहले टेस्ट की दो इनिंग में उन्होंने 3 विकेट लिए थे और इस मुकाबले में वह एक चटका पाए हैं। दूसरी ओवर तीनों मुकाबले खेलने वाले इशांत 11 विकेट झटक चुके हैं। शमी की जगह टीम में मोहम्मद सिराज को शामिल किया जा सकता है।
Published on:
21 Aug 2018 04:18 pm
