25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / Eng vs Ind: चौथे दिन का खेल समाप्त, भारत जीत से एक विकेट दूर

Eng vs Ind: चौथे दिन का खेल समाप्त, भारत जीत से एक विकेट दूर

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच इस समय नॉटिंघम में खेला जा रहा है। चौथे दिन की समाप्ति के समय भारत और जीत के बीच महज एक विकेट की दूरी रह गई है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 22 Aug 2018, 12:13 AM IST

ishant

LIVE Eng vs ind: ईशांत ने भारत को दिलाई पहली सफलता, जेनिंग्स हुए आउट

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच इस समय नॉटिंघम में खेला जा रहा है। आज मैच के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी सत्र में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारत को इस मैच में जीत के लिए केवल एक और इंग्लिश बल्लेबाज को आउट करना है। चौथे दिन की समाप्ति के समय इंग्लैंड का स्कोर नौ विकेट के नुकसान पर 311 रन है। इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए यहां से 210 रनों की जरुरत है। जो लगभग असंभव है।

आखिरी सत्र का हाल-

चौथे दिन के खेल के अंतिम सत्र में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। भारत ने इस सत्र में इंग्लैंड के पांच बल्लेबाजों को आउट करने में कामयाबी हासिल की। यहां से भारत जीत से मात्र एक विकेट दूर है। आखिर सत्र में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश किया। बुमराह ने इस सत्र में चार बल्लेबाजों को आउट करने में कामयाबी हासिल की।

स्टोक्स और बटलर ने बीच बड़ी साझेदारी-

62 के स्कोर पर शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों के आउट हो जाने के बाद इंग्लैंड की टीम विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और बेन स्टोक्स ने संकट से उबारा। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 169 रनों की साझेदारी हुई। भारत के लिए खतरनाक दिख रहे इस जोड़ी को हार्दिक पांड्या ने तोड़ा। पांड्या ने बेन स्टोक्स को 62 के निजी स्कोर पर लोकेश राहुल के हाथों कैच आउट कराते हुए भारत को पाचंवी सफलता दी।

जोस बटलर का बेहतरीन शतक-

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इस मैच में विपरित परिस्थिति में बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन शतक जमाया। बटलर ने 176 गेंदों का सामना करते हुए 106 रन बनाए। यह बटलर का पहला टेस्ट शतक है। इस पारी में बटलर ने 21 चौके लगाए। बटलर की पारी का अंत जसप्रीत बुमराह ने एलबीडब्लयू आउट करते हुए किया।

दूसरे सत्र के खेल का हाल-

चौथे दिन का दूसरा सत्र पूरी तरीके से इंग्लैंड के नाम रहा। इंग्लैंड ने इस सत्र में कोई भी विकेट न गंवाते हुए भारतीय गेंदबाजों को जमकर मेहनत कराई। जोस बटलर और बेन स्टोक्स ने सुझबुझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों को कामयाबी से दूर रखा।

पहले सत्र के खेल का हाल-

चौथे दिन का पहला सत्र भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा। इस सत्र में भारत ने चार बल्लेबाजों का आउट करने में कामयाबी हासिल की। जबकि इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 55 रन जोड़े। आज भारत को पहली सफलता तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने दिलाई। शर्मा ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज कीटन जेनिंग्स को 13 के स्कोर पर रिषभ पंत के हाथों कैच कराते हुए आउट कराया। इसके बाद ईशांत ने कुक को 17 के निजी स्कोर पर राहुल के हाथों कैच कराते हुए भारत को दूसरी सफलता दिलाई।

बुमराह और शमी ने चटकाए विकेट-

इसके बाद कप्तान जोए रूट और ओली पोप ने इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी हुई। खतरनाक दिख रही इस जोड़ी को भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा। बुमराह ने कप्तान जोए रूट को 13 के निजी स्कोर पर राहुल के हाथों कैच कराते हुए आउट किया। इसके अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने ओली पोप को 16 के निजी स्कोर पर विराट कोहली के हाथों आउट कराते हुए भारत को चौथी सफलता दिलाई।

352 रन घोषित की थी पारी-

भारत ने यहां ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को अपनी दूसरी पारी सात विकेट के नुकसान पर 352 रनों पर घोषित कर दी। भारत ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए थे और इंग्लैंड को 161 रनों पर ढेर कर दिया। इस लिहाज से भारत ने इंग्लैंड के सामने 520 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।

कोहली का शानदार शतक-

भारत के लिए दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 103 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 197 गेंदें खेलीं और 10 चौके लगाए। कोहली के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 208 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 72 रन बनाए जबकि हार्दिक पांड्या 52 गेंदों में सात चौके और एक सिक्स मार 52 रनों पर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने तीन विकेट लिए। बेन स्टोक्स को दो सफलताएं मिलीं जबकि जेम्स एंडरसन और क्रिस वोक्स के हिस्से एक-एक विकेट आया।