टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट का पांचवां दिन काफी रोमांचक हो गया है। इंग्लैंड की टीम अब लक्ष्य से सिर्फ 119 रन दूर है जबकि उसके सात विकेट बाकी हैं। टीम इंडिया के गेंदबाज अगर कुछ कमाल दिखा पाएंगे तभी इस मैच में जीत हासिल कर सकती है। खैर पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया की दूसरी पारी में बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है।