
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दी। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ना केवल टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई बल्कि अंग्रेजों के गढ़ में शानदार प्रदर्शन किया। सैम कुरेन के एक ही ओवर में उन्होंने 4 चौके जड़कर 16 रन बटोरे।
रोहित ने खेली 83 रनों की शानदार पारी
दूसरे टेस्ट की पहली पारी में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 145 गेंदों पर 83 रनों की शानदारी पारी खेली। इस मैच में रोहित और राहुल की जोड़ी ने 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की। केएल राहुल एक छौर पर टिके रहे। वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा ने रनों की झड़ी लगा दी।
बड़ा मौका चूक गए रोहित शर्मा
रोहित शर्मा अगर इस पारी में शतक लगा देते तो विदेशी धरती पर यह उनका पहला शतक होता। वह शतक लगाने से सिर्फ 17 रन दूर रह गए। इससे पहले रोहित शर्मा टेस्ट में 7 शतक लगा चुके हैं। सोशल मीडिया पर फैंस हिटमैन की इस पारी के बाद उनकी वाह-वाही करने से नहीं थक रहे हैं। वहीं केएल राहुल ने इंग्लैंड की धरती पर शतक ठोक दिया है।
रोहित और राहुल ने रचा इतिहास
लॉर्ड्स टेस्ट में रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टीम इंडिया को एक बेहतरीन शुरुआत दी है। 1952 के बाद ये पहला मौका है जब लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया की कोई भी सलामी जोड़ी 50 रन के पार पहुंची है। रोहित और राहुल ने लगभग 70 साल बाद ये कारनामा कर दिखाया है।
रोहित ने छुड़ाए इस गेंदबाज के छक्के
इस मैच में रोहित और केएल राहुल ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दी। लेकिन इस मैच के 15वें ओवर में रोहित एकदम टी20 के अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। इस ओवर को इंग्लैंड की ओर से सैम कुरेन फेंकने आए। इस ओवर में रोहित ने बिना तरस खाए कुरेन को जमकर धोया और 4 चौके जड़ दिए।
Updated on:
13 Aug 2021, 12:16 AM IST
Published on:
12 Aug 2021, 11:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.