29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND VS ENG: क्रिकेट की दीवानगी में सारी हदें पार, यह सख्स हर शतक या 5 विकेट पर दान करेगा 19 लाख रुपए

भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मुकाबले में इशांत शर्मा ने 3 विकेट झटक इंग्लैंड को मुश्किल में डाल दिया है, आखिरी मैच खेल रहे एलिस्टर कुक ने अर्धशतक बनाया। इंग्लैंड का स्कोर 198 रन पर सात विकेट है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 8 Sep 2018, 8:40 AM IST

नई दिल्ली। 'द रोलिंग स्टोन्स' के मुख्य गायक मिक जैगर ने घोषणा की है कि ओवल टेस्ट में जब भी दोनों टीमों में से कोई भी बल्लेबाज शतक लगाएगा या फिर गेंदबाज 5 विकेट झटकेगा वह लगभग 18,63,000(£20,000) रुपए का दान 'चांस टू शाइन' नमक संस्था को देंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की है कि जब भी कोई बल्लेबाज अर्धशतक लगाएगा या गेंदबाज तीन विकेट झटकेगा वह लगभग 9,32,000(£10,000) रुपए दान करेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मुकाबला ओवल मैदान पर 7 सितम्बर से खेला जा रहा है।


क्रिकेट प्रशंसक हैं जैगर-
जैगर एक अंग्रेजी गायक-गीतकार, संगीतकार, कंपोजर और अभिनेता हैं। संगीत प्रेम के अलावा, जैगर क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक माने जाते हैं। वह दुनिया भर में मैच देखने पहुंचते रहते हैं। वह वर्ल्ड कप के दौरान और एशेज सीरीज में भी दर्शक दीर्घा में मौजूद रहे हैं। इसके साथ ही अभी मई में जब आयरलैंड ने अपना पहला टेस्ट मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था तब भी वह वहां पर मौजूद थे।


क्या कहा जैगर ने-
अपने इस अनोखे दान देने के तरीके पर बात करते हुए, ESPNCricinfo ने उनके हवाले से लिखा है कि "मैं इंग्लैंड क्रिकेट को फॉलो करता हूं, मैं दुनियां में जहां से भी हूं मुझे लगा यह चांस टू शाइन को दान देने के लिए बेहतर तरीका है।" भारत-इंग्लैंड मैच पर बोलते हुए जैगर ने कहा "यह एक रोमांचक श्रृंखला रही है जिसने लोगों को क्रिकेट की बात की है इसलिए यह दिखना भी चाहिए, अच्छे प्रदर्शन से नए प्रशंसक जुड़ते हैं, यह प्रशंसक जितने युवा होंगे उतना ही यह खेल के लिए बेहतर होगा। जो रुट और विराट कोहली कि टीम के ऊपर इस मैच में दबाव नहीं है, इसलिए मैच में वह जितना बेहतर करेंगे उतना अच्छा होगा।"

क्या है चांस टू शाइन-
चांस तो शाइन, इंग्लैंड में चैरिटी है जोकि स्कूलों और कम्युनिटी में क्रिकेट की वापसी पर काम करता है। इस चैरिटी ने दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों से यह अपील की है कि वह भी जैगर से प्रेरणा लेकर हर शतक या 5 विकेट लेने पर लगभग 1800(£20) रुपए दान करें। अर्धशतक बनाने या 3 विकेट लेने पर लगभग 900(£10) रुपए का दान करें। 2005 से यह चैरिटी 40,000 बच्चों को क्रिकेट खेलना का मौका दे चुकी है।