26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG : उमेश यादव 150 टेस्ट विकेट लेने वाले छठे भारतीय तेज गेंदबाज बने

उमेश ने इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन क्रैग ओवरटोन को आउट किया जो उनका 150वां टेस्ट विकेट था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 3 Sep 2021, 7:57 PM IST

umesh_yadav.jpg

उमेश यादव शुक्रवार को 150 टेस्ट विकेट लेने वाले भारत के छठे तेज गेंदबाज बन गए। उमेश ने इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन क्रैग ओवरटोन को आउट किया जो उनका 150वां टेस्ट विकेट था। इसके बाद उन्होंने डेविड मलान को आउट किया। इससे पहले उमेश ने पहले दिन जोए रूट को आउट किया था। उमेश के अलावा कपिल देव (434), इशांत शर्मा (311), जहीर खान (311), जवागल श्रीनाथ (236) और मोहम्मद शमी (195) अन्य पांच भारतीय तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने 150 से ज्यादा विकेट लिए हैं।

2011 में किया था डेब्यू
उमेश ने 2011 में डेब्यू किया था लेकिन उन्होंने अबतक सिर्फ 49 टेस्ट मैच ही खेले हैं। उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में टेस्ट मैच खेला था। उमेश ने 49 में से 28 टेस्ट मैच भारत में खेले हैं क्योंकि भारतीय टीम मैनजमेंट उन्हें बाहर के दौरों के लिए जल्दी से टीम में नहीं लेता है। उन्होंने 96 विकेट भारत में लिए हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—IND vs ENG Oval Test: जारवो ने एक बार फिर की मैदान में घुसपैठ, इंग्लिश खिलाड़ी को दिया धक्का, सहम गया बल्लेबाज

इशांत और शमी बाहर
भारतीय टीम ने चौथे टेस्ट मैच में अपनी टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं। हालांकि बल्लेबाजों में कोई बदलाव नहीं किए। लेकिन गेंदबााजों में इंशात शर्मा और मोहम्मद शमी को बाहर कर शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव को टीम में लिया गया है। हालांकि, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी दोनों ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे।

अश्विन को फिर नहीं मिला मौका
टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को लगातार 4 टेस्ट मैचों में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं हैं। वह अपनी बार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं उनके फैंस यही उम्मीद लगाए बैठे कि उन्हें जल्द ही मौका मिलेगा।

टीम
भारत—रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग