टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर विवादों में आ गए है। सहवाग हमेशा अपनी कमेंट्री के दौरान कुछ ऐसे अपशब्द बोल देते हैं जो फैंस को पसंद नहीं आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। आप सभी को पता है कि विराट कोहली हमेशा मैदान पर मस्ती के मूड में रहते हैं। मैच के बीच में वो डांस भी करते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान भी उन्होंने डांस किया लेकिन सहवाग ने उनके लिए गलत शब्द बोल दिए।