7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुझे टीम इंडिया के कोच का पद गलती से मिल गया, अपने कार्यकाल को लेकर ये क्या कह गए रवि शास्त्री

दिग्गज रवि शास्त्री ने इस बार अपने हेड कोच के कार्यकाल को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। साथ ही साथ उन्होंने मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ के ऊपर भी टिप्पणी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 3 Jul 2022, 4:39 PM IST

ravi shastri on his head coach role and rahul dravid team india

शास्त्री का बड़ा बयान

स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए दिग्गज रवि शास्त्री ने इस बार बड़ा बयान दिया है। रवि शास्त्री भारतीय टीम के हेड कोच रहे थे और अपने कार्यकाल को लेकर ही उन्होंने चौंकाने वाली बात कही। इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच इस समय पांचवां एकमात्र टेस्ट मैच चल रहा है। रवि शास्त्री ने इस बार खुलकर अपने पद को लेकर दिल की बात रखी है।


हेड कोच पद को लेकर रवि शास्त्री का बड़ा बयान

रवि शास्त्री ने अपने कार्यकाल को लेकर कहा, मेरे लिए ये काम बहुत अच्छा था। मुझे खिलाड़ियों ने भी अच्छी प्रतिक्रिया दी। ये एक ऐसा पद था जहां आपको हर कोई देखता है। आपके ऊपर दबाव होता है। मैं अपने कार्य़काल से बहुत खुश हूं। मुझे हमेशा अपनी टीम पर गर्व रहा। जब मैंने पद संभाला तो टीम अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रही थी लेकिन इसके बाद हम नंबर वन बने। रैंकिंग के जरिए आपको इस बात का पता चल जाएगा। मेरे कार्यकाल में टीम ने वर्ल्ड कप नहीं जीता लेकिन रेड बॉल क्रिकेट और व्हाइट बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। विदेशों में जाकर हमने अच्छी क्रिकेट खेली और जबरदस्त प्रदर्शन किया। विराट कोहली की भी तारीफ की जानी चाहिए। हमें कई नए खिलाड़ी भी मिले। विराट ने हमेशा शानदार कप्तानी की और टीम को आगे पहुंचाया।

ये भी पढ़ेंं- T20 World Cup 2022 से लगभग बाहर हुए मोहम्मद शमी, सेलेक्टर्स जल्द रिटायरमेंट लेने को करेंगे मजबूर!


रवि शास्त्री ने मौजूदा हेड कोच को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, मेरे बाद राहुल से बेहतर कोई इंसान नहीं है जो हेड कोच बन सकता है। मुझे ये पद गलती से मिल गया था। ये मैंने पहले राहुल को बताया था। मैं कमेंट्री करता था और इसके बाद मुझे वहां बुलाया गया। मैंने वहां जाकर अच्छआ काम किया। राहुल ने इस चीज को पाने के लिए काफी मेहनत की है। मुझे लगता है कि राहुल को इस पंद को संभालने के बाद काफी मजा आ रहा होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारी सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Patrika पर पाएं।