IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की खराब फॉर्म चिंता का सबब बनी हुई है। यह खराब फॉर्म विराट कोहली का पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही। यह खराब फॉर्म विराट कोहली के पीछे कुछ इस तरह साथ है जैसे किसी व्यक्ति के पीछे उसकी परछाई रहती है। विराट कोहली आज भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू हुए आखिरी टेस्ट मैच में पहली पारी में मात्र 11 रन बनाकर आउट हो गए और उन्हें किसी अनुभवी गेंदबाज नहीं बल्कि 4 मैच खेलने वाले गेंदबाज ने आउट किया