
IND vs NZ 1st Test Live Streaming: बांग्लादेश का तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सफाया करने के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के लिहाज से भारतीय टीम के लिए ये सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में रोहित शर्मा एंड कंपनी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बेताब होगी तो वहीं कीवी टीम भी जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी। इस सीरीज का पहला टेस्ट बुधवार 16 अक्टूबर से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आइये मैच से पहले आपको बताते हैं कि आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां बिल्कुल फ्री देख सकेंगे?
IND vs NZ 1st Test मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs NZ 1st Test मैच भारतीय समयानुसार, सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। इससे आधा घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे।
IND vs NZ 1st Test का टीवी पर लाइव प्रसारण आप स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं।
IND vs NZ 1st Test की लाइव स्ट्रीमिंग आप बिलकुल फ्री जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।
Updated on:
15 Oct 2024, 10:05 AM IST
Published on:
15 Oct 2024, 10:05 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.