ICC ODI Rankings : आईसीसी वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड की बादशाहत बरकरार है, लेकिन टीम इंडिया अगर आज रायपुर में खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा देती है तो उससे नंबर-1 का ताज छिन जाएगा और दो नंबर पर खिसक जाएगी। जबकि भारत चौथे से तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगा। वहीं श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय टीम के पास इस सीरीज में न्यूजीलैंड को पछाड़कर आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन की कुर्सी पाने का सुनहरा अवसर है। आइये जानते हैं कि भारत कैसे नंबर-1 का ताज हासिल कर सकता है।