IND vs NZ 2nd T20 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच लखनऊ में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में बल्लेबाज गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए। तूफानी बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध सूर्यकुमार यादव भी गेंदबाजों के सामने जूझते दिखे। वह अलग बात है कि भारत ने इस मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है, लेकिन सूर्यकुमार यादव इस मैच में छक्के के लिए छटपटाते दिखे। उन्होंने इस मैच में अलग ही अंदाज बल्लेबाजी की। 360 डिग्री वाले इस बल्लेबाज को टी20 क्रिकेट में चौकों-छक्कों की झड़ी लगाते हुए देखा जाता है, लेकिन लखनऊ में वह एक भी सिक्स नहीं लगा सके। उन्होंने इस मैच में महज 26 रन की नाबाद पारी खेली। इसके बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। ऐसा क्यों हुआ? चलिए, हम आपको बताते हैं।