29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
‘कुली’ बने चहल तो धवन ने की धनश्री की खिंचाई, देखें Video
Play video

‘कुली’ बने चहल तो धवन ने की धनश्री की खिंचाई, देखें Video

कप्तान शिखर धवन ने तीसरे वनडे से पहले एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक साथ 4-4 बैग ले जाते दिख रहे हैं। युजवेंद्र चहल की वाइफ सिर्फ एक बैग ही लेकर जा रही हैं। यह देख धवन रिपोर्टर बन कहते हैं, युजी का सच हुआ पर्दाफाश! यह देखिए युजी अब कुली बना है, एक इंसान कितना सामान ढो रहा है। इतने में धनश्री वर्मा भी आ जाती हैं तो धवन पूछते है कि आप चहल को लेकर क्या कहना चाहेंगी? धनश्री ने कहा कि उनके पैर में बहुत तकलीफ है, वर्ना सारी दुनिया का बोझ वही उठाती हैं। फिर धवन ने पूछा, 'हमारी नन्हीं सी जान (चहल) का क्या? धनश्री ने इस पर कहती हैं कि स्ट्रॉन्ग होने दो नन्ही सी जान को। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Nov 2022, 2:45 PM IST