IND vs NZ 3rd T20 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन के साथ सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए जीता है। युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 200 के स्ट्राइक रेट से 126 रन की तूफानी पारी खेलकर बड़ा धमाका किया है। उनकी इसी पारी की बदौलत भारत ने 168 रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जिसके फलस्वरूप गिल प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। लेकिन, टीम इंडिया के 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मैच के बाद अचानक एक हैरतअंगेज बयान देकर चौंका दिया है। उन्होंने शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच देने पर सवाल उठाते हुए किसी और खिलाड़ी को इसका असली हकदार बता दिया है।