1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ 3rd Test Day 1: पहले दिन न्यूजीलैंड की दमदार वापसी, कोहली की गलती से भारत की स्थिति नाजुक

IND vs NZ 3rd Test Day 1 Highlights: मुंबई में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन मेजबानों ने फिर से अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 1 Nov 2024, 5:43 PM IST

Virat Kohli Wickets

IND vs NZ 3rd Test Day 1 Highlights: 2-0 से सीरीज में पिछड़ने के बाद मुंबई पहुंची भारतीय टीम की हालत वानखेड़े स्टेडियम में भी ज्यादा बेहतर नजर नहीं आ रही है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर 84 रन बना लिए हैं। एक समय 78 रन पर सिर्फ 1 विकेट गिरा था लेकिन उसके बाद यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और विराट कोहली की गलतियों को टीम इंडिया का खामियाजा भुगतना पड़ा और देखते देखते मेजबान टीम के 4 विकेट गिर गए। दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ पंत 1 रन बनाकर क्रीज पर थे तो शुभमन गिल 31 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इससे पहले रवींद्र जडेजा ने अपना 14वां पांच विकेट हॉल पूरा किया और वाशिंगटन सुंदर ने चार विकेट लिए, जिससे भारत ने न्यूजीलैंड को 235 रनों पर समेट दिया। लेकिन इसके जवाब में भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपने चार विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं और वह पहली पारी में 149 रन से पीछे है। भारत दिन की समाप्ति से कुछ पहले 1 विकेट पर 78 रन बनाकर सुखद स्थिति में नजर आ रहा था लेकिन फिर भारत ने 8 गेंदों में अंतराल में मात्र 6 रन जोड़कर तीन विकेट गंवा दिए और उसकी स्थिति मैच में खराब हो गई।

रोहित हुए मैट हेनरी का शिकार

भारत ने अपना पहला विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में 25 के स्कोर पर गंवाया। जब भारतीय कप्तान 18 रन बनाकर मैट हैनरी की गेंद पर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद यशस्वी जायसवाल और गिल ने दूसरे विकेट के लिए 53 रन की ठोस साझेदारी की। पहले दिन का खेल समाप्ति की तरफ बढ़ रहा था कि तभी एजाज पटेल ने जायसवाल को बोल्ड कर भारत को दूसरा झटका दे दिया। मोहम्मद सिराज नाइट वाचमैन के रूप में क्रीज पर उतरे। लेकिन पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। सिराज के आउट होने के बाद विराट कोहली को मैदान पर उतरना पड़ा। विराट ने आने के साथ ही चौका लगाया लेकिन अगली गेंद पर एक खतरनाक सिंगल के लिए भाग पड़े। लेकिन मैट हैनरी सीधा थ्रो स्टंप्स तक जा टकराया और विराट चार रन बनाकर रन आउट हो गए।

उसके बाद ऋषभ पंत को मैदान पर आना पड़ा और तीन गेंद बाद ही पहले दिन का खेल समाप्त हो गया। इससे पहले, जडेजा ने दो बार डबल स्ट्राइक करते हुए 5-65 विकेट लिए, जबकि सुंदर ने सुबह और शाम के सत्र में दो-दो विकेट लिए और 4-81 विकेट झटके, क्योंकि भारतीय गेंदबाजों ने टर्निंग ट्रैक का पूरा फायदा उठाया। न्यूजीलैंड को 200 रन के आंकड़े को पार करने के लिए विल यंग और डेरिल मिचेल का शुक्रिया अदा करना चाहिए, जिन्होंने चौथे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। यंग ने धैर्यपूर्वक 71 रन बनाए, जबकि मिचेल ने 129 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 82 रन बनाए। न्यूजीलैंड के केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुंच पाए, क्योंकि मेहमान टीम ने 76 रन पर आखिरी छह विकेट गंवा दिए।

ये भी पढ़ें: नेपाल ने इंग्लैंड को हराकर किया बड़ा उलटफेर, संदीप ने 12 गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक