भारत (India) और न्यूज़ीलैंड (New Zealand) में से कौनसी टीम चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता बनेगी, फलोदी सट्टा बाजार ने इसकी भविष्यवाणी कर दी है। दोनों टीमों के बीच 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मुकाबला हुआ था, जिसमें न्यूज़ीलैंड विजेता बनी थी। उस समय इसे आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी (ICC KnockOut Trophy) कहा जाता था। पिछले करीब 25 सालों में दोनों टीमों में काफी बदलाव आए हैं। वर्तमान स्थिति पर गौर किया जाए, तो दोनों टीमें ही मज़बूत हैं, लेकिन फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी के अनुसार भारतीय टीम इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में बाज़ी मारेगी और विजेता बनेगी। हालांकि राजस्थान पत्रिका फलोदी सट्टा बाजार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।