31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत ने न्यूजीलैंड को 6 रनों से हराया, 2-1 से सीरीज की अपने नाम

कानपुर एकदिवसीय मैच में कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के शानदार शातकीय प्रहार की दम पर टीम इंडिया ने कीवी टीम को 6 रनो से हराया ।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 29 Oct 2017, 10:06 PM IST

IND VS NZ

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला गया। भारत ने ये मैच 6 रन से जीत लिया। मेंन ऑफ़ दा मैच रोहित शर्मा चुने गए, शर्मा ने 18 चौके और 2 सिक्स की मदद से 147 रन बनाए। वही मेंन ऑफ दा सीरीज कप्तान कोहली को चुना गया कोहली ने 2 शतक की मदद से 3 मैच की सीरीज में 263 रन बनाए। भारत की तरफ से सबसे अच्छी गेंदबाज़ी जसप्रीत बुमराह ने की, बुमराह ने 10 ओवर में 47 रन दे कर 3 विकेट झटके। साथ ही भारत ने ये श्रंखला 2-1 से अपने नाम कर ली। कप्तान विराट कोहली ने लगातार 7 एकदिवसीय श्रंखला जीतने का नया कीर्तिमान बना दिया। इससे पहले पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए लगातार सबसे ज्यादा 6 एकदिवसीय श्रंखला जीती थी।

जहां टॉस जीत कर कीवी कप्तान केन विलियमसन ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। लेकिन कीवी कप्तान विलियमसन के इस दांव को भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने गलत साबित कर दिया। कोहली और रोहित शर्मा की दमदार शातकीय पारी के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 337 रन ठोक डाले। रोहित टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहें। रोहित ने 147 रनों की आकर्षक पारी खेली। जबकि कप्तान कोहली ने 113 रनों की पारी खेली। अब इस मैच और सीरीज को जीतने के लिए कीवी टीम को 338 रन बनाने होंगे।

ऐसी रही टीम इंडिया की बल्लेबाज़ी
मैच में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने पहले पांच ओवर तक तो अपना दबदबा बनाए रखा। इस दौरान शिखर धवन और रोहित शर्मा ने आकर्षक शॉट भी लगाए। टीम को पहला झटका टिम साउथी ने दिया। साउथी ने धवन को 14 के स्कोर पर आउट कर दिया। धवन के आउट होने के बाद क्रीज पर आए विराट कोहली। कोहली और रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कीवी गेंदबाजों की बखियां उधेड़ दी।

रोहित और कोहली का कोलाहल
कानपुर में रोहित और कोहली का कोलाहल ऐसा मचा कि कीवी गेंदबाज दम भरते नजर आए। दोनों बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी करते हुए 200 रनों की साझेदारी की। कप्तान विराट कोहली ने अपना 32वा एकदिवसीय शतक पूरा किया। साथ ही कोहली ने एक बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम किया। कोहली सबसे तेज़ 9000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए। वही सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 147 बनाए। शर्मा को सेंटनेर ने लॉन्ग ऑफ पार साउथी के हाथो कैच करा चलता कर दिया। चौथे नंबर पार बल्लेबाज़ी करने आए पंड्या कुछ खास नहीं कर पाए और 8 रन बना कर सेंटनेर की गेंद पर साउथी को कैच दे बैठे। आखरी के ओवर में धोनी (25) और केदार जादव (18) ने तेज़ी से रन बनाए जिसकी मदद से भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए।

अच्छी शुरुआत के बाद भी हारा न्यूजीलैंड
338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए एक विकेट के नुकसान पार 130 रन बनाए। लेकिन चहल की फिरकी ने 2 विकेट (मनरो और विलियमसन) को आउट कर न्यूजीलैंड की रनों की गति को रोक दिया। 24वे ओवर में भारतीय स्पिनर चहल ने आक्रामक अंदाज़ में दिख रहे मनरो को बोल्ड कर दिया और विलियमसन को भी चहल ने धोनी के हाथो कैच आउट करा दिया। पहले एकदिवसीय मैच तरह लेथम और रॉस टेलर लय में दिख रहे थे। दोनों ने न्यूजीलैंड के लिए 79 रनो की साझेदारी करी। बुमराह ने भारत को चौथी सफलता 40वे ओवर में दिलाई। बुमराह ने टेलर को बैकवर्ड पॉइंट पर जादव के हाथ कैच कराया। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पार 331 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन मनरो (75) लेथम (65) और विलियमसन (64) ने बनाए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल