23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: टेस्ट करियर में पहली बार इस नंबर पर बल्लेबाजी को उतरे रविचंद्रन अश्विन और…

भारत की पहली पारी के दौरान रविचंद्रन अश्विन 10वें नंबर पर बल्लेबाजी को उतरे। टेस्ट करियर में यह पहली बार है जब उन्हें 10वें नंबर पर खेलना पड़ा। हालाकि वह बल्लेबाजी में कमाल नहीं दिखा सके और महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 2 Nov 2024, 6:54 PM IST

India vs New Zealand 3rd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड को पहली पारी में 235 पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने पहली पारी में 263 रन बनाए। वही, न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में दूसरे दिन स्टंप्स तक 9 विकेट पर 171 रन बना लिए थे।

भारत की पहली पारी के दौरान रविचंद्रन अश्विन 10वें नंबर पर बल्लेबाजी को उतरे। टेस्ट करियर में यह पहली बार है जब उन्हें 10वें नंबर पर खेलना पड़ा। हालाकि वह बल्लेबाजी में कमाल नहीं दिखा सके और महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

यह भी पढ़े: IND vs NZ: रविचंद्रन अश्विन ने अनिल कुंबले का तोड़ा रिकॉर्ड, मुंबई टेस्ट मैच में दिखाया यह कमाल

वैसे यदि उनके पूरे टेस्ट करियर पर नजर डाले तो रविचंद्रन अश्विन ने मुख्य तौर पर 8वें नंबर पर बल्लेबाजी की है। उन्होंने 83 पारी में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 26.01 की औसत से 1977 रन बनाए हैं। उन्होंने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 35.40 की औसत से 531 रन बनाए, जिसमें दो शतक शामिल हैं। इस पारी से पहले उनकी सबसे निचले क्रम पर बल्लेबाजी 9वें नंबर पर थी। इस नंबर पर उन्होंने 20 पारियों में बैटिंग की थी।

टी-20 में भी कर चुके हैं 10वें नंबर पर बल्लेबाजी

रविचंद्रन अश्विन ने पहली बार 10वें नंबर पर बल्लेबाजी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 2011 में किया था। गौरतलब है कि रविचंद्रन अश्विन ने अब तक 105 टेस्ट मैचों में 26.06 की औसत से रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 14 अर्द्धशतक शामिल हैं।