
नई दिल्ली। तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अब पहले टी-20 मुकाबले में आमने-सामने होगी। बुधवार को राजधानी दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में होने वाला यह मैच कई मायनों में अहम साबित होगा। एक तो यह मुकाबला टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के करियर का अंतिम मैच होगा। वही दूसरी ओर कप्तान कोहली के ऊपर 10 साल पुराने सूखे को खत्म करने की चुनौती होगी। वहीं बात कीवी टीम के लिहाज से करे तो वह टी 20 की बादशाह है। साथ ही वन डे सीरीज में भी कीवियों ने भारतीयों का कड़ा मुकाबला किया था। ऐसे में टी 20 मैच में एक बार फिर जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।
ये है टी-20 में दोनों टीमों की पोजिशन
एकदिवसीय और टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम टी-20 में काफी पीछे है। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप की पहली विश्व चैंपियन टीम भारत अभी टी-20 रैंकिंग में पांचवें नंबर पर है। जबकि न्यूजीलैंड की टीम टी-20 में नंबर वन पर काबिज है।
एक भी मैच नहीं जीत पाई है टीम इंडिया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 का आंकड़ा अन्य प्रारुपों से ठीक उल्ट है। इस में भारतीय टीम अबतक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए है। साल 2007 में टी-20 के आगाज के बाद से अबतक टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने हर बार मात दी है।
कोहली कर सकते है नय युग का आगाज
तीन टी 20 मैचों की इस सीरीज में कोहली एक नए युग का आगाज कर सकते है। यदि कोहली तीनों मैचों में से एक भी मैच जीतवा पाने में कामयाब होते है, तो टी-20 में कीवी टीम के खिलाफ भारत की जीत के मैराथन सफर की शुरुआत भी हो जाएगी। कप्तान कोहली को इस मुकाबले में अपने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से भी काफी उम्मीदें होगी। जो अभी टी-20 रैंकिंग में नंबर वन पर काबिज है।
Updated on:
31 Oct 2017 03:59 pm
Published on:
31 Oct 2017 03:55 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
