23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs PAK: क्रिकेट की पिच पर आखिरी बार पाकिस्तान से कब हारा था भारत?

Champions Trophy 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले महामुकाबले से पहले जानें भारतीय टीम को आखिरी बार पाकिस्तान से कब हार का सामना करना पड़ा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 22 Feb 2025, 9:43 PM IST

Champions Trophy 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले महामुकाबले से पहले जानें भारतीय टीम को आखिरी बार पाकिस्तान से कब हार का सामना करना पड़ा था।

India vs Pakistan: भारत रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाले भारत ने बुधवार को बांग्लादेश पर 6 विकेट की आसान जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। दूसरी ओर, मेजबान पाकिस्तान को इस सप्ताह की शुरुआत में कराची में टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन से हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप ए से सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए गत चैंपियन पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला जीतना जरूरी होगा, जबकि भारत के लिए जीत सेमीफाइनल का टिकट कन्फर्म करेगी।

आखिरी बार कब हारा था भारत?

अहमदाबाद में 2023 विश्व कप में अपने आखिरी वनडे मैच में, भारत ने कप्तान रोहित और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत सात विकेट से जोरदार जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा। हालांकि, भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में झटका लगा था, जहां वे 2017 में ओवल में खिताबी मुकाबले में हार गए थे और अपना तीसरा खिताब जीतने से चूक गए थे। हालांकि क्रिकेट की पिच पर टीम इंडिया को 2022 टी20 वर्ल्डकप के ग्रुप स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान से हालिया हार मिली थी।

भारत के पास 2018 से पिछले छह वनडे (2023 एशिया कप ग्रुप स्टेज वॉशआउट सहित) में पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रहने का मनोवैज्ञानिक लाभ है। दोनों टीमें आखिरी बार न्यूयॉर्क में 2024 टी20 विश्व कप ग्रुप स्टेज मैच में एक-दूसरे के खिलाफ खेली थीं। मैच में भारतीय टीम ने दबदबा बनाया और नौ रन से जीत दर्ज की।

कब खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान की मुकाबला: 23 फरवरी, रविवार

कहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान की मुकाबला: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

समय: मैच दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा जबकि टॉस दोपहर 2 बजे होगा।

प्रसारण विवरण: भारत बनाम पाकिस्तान का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

लाइव स्ट्रीमिंग: भारत बनाम पाकिस्तान का सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार पर होगा।

Champions Trophy के लिए भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती।

Champions Trophy के लिए पाकिस्तान

मोहम्मद रिजवान (कप्तान, विकेटकीपर), सलमान अली आगा (उपकप्तान), बाबर आजम, इमाम उल हक, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।

ये भी पढ़ें: बारिश से पहले बरसे रायन बर्ल, 9 ओवर के बाद रद्द करना पड़ा मुकाबला

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग