यूपीसीए के सचिव युद्धवीर सिंह और इकाना स्पोर्ट्स सिटी के एमडी उदय सिन्हा ने बताया कि यहां मैच तो खेला जाएगा,लेकिन, स्टेडियम पूरी तरह खाली रहेगा। उदय सिन्हा के मुताबिक, यह निर्णय कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लिया गया है। हम बीसीसीआई और सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। इस मैच के लिए अब तक 70 फीसद टिकटों की बिक्री हो चुकी है। इस निर्णय के बाद अब सभी टिकटों के पैसे वापस होंगे।