30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘खराब प्रदर्शन के बावजूद सर ने जताया भरोसा’, अवेश खान ने राहुल द्रविड़ को दिया अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय

IND vs SA: अवेश खान ने इस मैच में अवेश खान ने 18 रन देकर 4 विकेट लिए। अपने इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 18 Jun 2022, 1:44 PM IST

avesh_khan.png

अवेश खान ने इस मैच में अवेश खान ने 18 रन देकर 4 विकेट लिए।

Avesh khan Credits Rahul dravid:भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की सीरीज का चौथा मुक़ाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने दिग्गज विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के शानदार अर्धशतक और फिर युवा तेज गेंदबाज अवेश खान के 4 विकेट की मदद से फ्रीका को 82 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है।

अवेश खान ने इस मैच में अवेश खान ने 18 रन देकर 4 विकेट लिए। अपने इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को दिया है। मैच में मिली जीत को लेकर अवेश खान ने कहा, "टीम चार मैचों में नहीं बदली है, इसलिए इसका श्रेय राहुल सर को जाता है। वह सभी को मौका देते हैं और उन्हें काफी लंबा समय देने का इरादा रखते हैं। वह एक या दो खराब प्रदर्शन के बाद किसी खिलाड़ी को नहीं छोड़ते क्योंकि आप एक या दो मैच के आधार पर किसी खिलाड़ी को आंक नहीं सकते। हर किसी को खुद को साबित करने के लिए पर्याप्त मैच मिल रहे हैं।"

ये भी पढ़ें - ऋषभ पंत के खराब फॉर्म पर इस दिग्गज ने जताई चिंता, कहा – राहुल के आते ही टीम से हो जाएंगे बाहर

मैच के बाद अवेश खान ने कहा, "हां मुझ पर दबाव था। मुझे बहुत खुशी है कि हमारी टीम के हर खिलाड़ी को खुद को साबित करने के लिए पर्याप्त मैच दिए जा रहे हैं। मैंने पहले तीन मैचों में एक भी विकेट नहीं लिया, लेकिन राहुल सर और टीम प्रबंधन ने आज मुझे एक और मौका दिया और मैंने चार विकेट लिए। मेरे पापा का भी जन्मदिन है, तो यह उनके लिए भी एक तोहफा है।"

आवेश ने कहा, 'राजकोट के विकेट पर धीमी गेंद बहुत प्रभावी नहीं थी, इसलिए मैंने चीजों को बदलने के लिए कभी-कभार बाउंसर के साथ कठिन लेंथ से गेंदबाजी करने की कोशिश की, और मुझे सफलता मिली।' बता दें इस मैच में भारत ने दिनेश कार्तिक के शानदार 55 रनों की पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका को 169 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में प्रोटियाज की टीम 16.5 ओवर में 87 रनों पर ही सिमट गई। टीम की ओर से रॉस्सी वैन डेर डूसन (20) और क्विंटन डी कॉक (14) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। भारत के लिए आवेश खान के अलावा युजवेंद्र चहल ने दो विकेट झटके, जबकि हर्षल पटेल ने एक विकेट लिया।

भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-2 की बराबरी की। अब निर्णायक मुकाबला रविवार को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।