4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

द. अफ्रीका पहुंचते ही कप्तान कोहली ने किया इतिहास रचने का दावा, बताया जीत का फार्मूला

56 दिनों के लंबे टूर पर दक्षिण अफ्रीका पहुंची भारतीय टीम के कप्तान कोहली ने सीरीज जीत के साथ इतिहास रचने का दावा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 31 Dec 2017, 11:24 AM IST

virat anushka

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गई भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि टीम इस सीरीज के पूरी तरीके से तैयार है। कोहली ने शनिवार को अपनी टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि हमारी टीम संतुलित है और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का माद्दा रखती है। बता दें कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में 56 दिन के दौरे पर है। जहां टीम तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत पांच जनवरी से हो रही है। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमारे पास सही गेंदबाजी आक्रमण है और टीम के पास हर स्थिति में जीत हासिल करने का संतुलन भी। गौरतलब हो कि भारतीय टीम अभी तक कभी भी दक्षिण अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है।

जीत कैसे मिलेगा ये हमें है मालुम
कोहली ने कहा कि हमारे लिए यह सत्र दर सत्र जीतने, वर्तमान में रहने, अपनी योग्यताओं को लागू करने का मसला है, न कि हम जिस देश में खेल रहे हैं उसके इतिहास में जाने का। कोहली ने कहा कि टीम के खिलाड़ियों के पास अच्छा अनुभव है और अब समझ भी कि टेस्ट मैच कैसे जीता जा सकता है।

व्यक्तिगत योग्यता पर कोहली को है भरोसा

कोहली ने कहा कि कई खिलाड़ी यहां खेले हैं। हम सभी अपने खेल को अच्छे से जानते हैं। एक टीम के तौर पर हमें अपनी व्यक्तिगत योग्यताओं पर भरोसा है। कोहली ने टीम के लिए अग्निपरीक्षा समझे जाने वाले इस सीरीज के बारे में कहा कि हमें पता है कि हमें मैच के समय क्या करना है। हम जानते हैं कि हमें टेस्ट मैच कैसे जीतने हैं?

डिविलियर्स की प्रतिद्वंद्विता को किया खारिज
कोहली ने इस बीच अपने और दक्षिण अफ्रीका के के अब्राहम डिविलियर्स की प्रतिद्वंद्विता को खारिज कर दिया। भारतीय कप्तान ने कहा कि यह सिर्फ दो खिलाड़ियों के बीच की बात नहीं है। डिविलियर्स मेरे अच्छे दोस्त हैं। वह जिस तरह से खेलते हैं मैं उसका सम्मान करता हूं। मैं एक इंसान के तौर पर उनका सम्मान करता हूं। कोहली ने कहा कि लेकिन जब हम एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं तो यह सीमा को लांघने की बात नहीं होती है, हम इस तरह के नहीं हैं।