
नई दिल्ली। गुरुवार की रात को मुंबई से दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होने वाली भारतीय टीम अफ्रीका पहुंच चुकी है। जहां पांच जनवरी से भारत के लिए अग्निपरीक्षा समझे जाने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत होगी। इस दौरे के पहले टेस्ट मैच के लिए अफ्रीकी टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में स्टार हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मौरिस को भी जगह मिली है। साथ ही युवा स्पिनर केशव महाराज भी टीम में शामिल है। बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट पांच जनवरी से खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच केपटाउन में खेला जाएगा। पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का ऐलान शुक्रवार को किया गया।
डेल स्टेन भी टीम में शामिल
पहले टेस्ट के लिए घोषित की गई दक्षिण अफ्रीकी टीम में स्टार तेज गेंदबाज डेल स्टेन को भी शामिल किया गया है। बता दें कि स्टेन जिम्बाब्वे के खिलाफ चोटिल होने की वजह से खेल नहीं पाए थे। साथ ही कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी अनफिट होने के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम में शामिल नहीं थे। हालांकि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में इन दोनों दिग्गजों को शामिल किया गया है।
अबतक खाली हाथ रही है भारतीय टीम
दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम का हाथ अबतक खाली रहा है। मौजूदा सत्र में घरेलू मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम से जीत की उम्मीद है। बता दें कि भारतीय टीम लंबी यात्रा के बाद दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। पांच जनवरी से केपटाउन में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से पहले दो जनवरी को दक्षिण अफ्रीका की टीम केपटाउन में इकट्ठा होगी। यहां टीम टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तैयारी करेगी।
ये है दक्षिण अफ्रीका की टीम
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक, थेयुनिस डे ब्रून, अब्राहम डिविलियर्स, डीन एल्गर, केशव महाराज, एडिन मार्कराम, मोर्ने मोर्केल, क्रिस मौरिस, आंदिले फेहुलक्वायो, वार्नेन फिलेंडर, कागिसो रबादा, डेल स्टेन।
Published on:
29 Dec 2017 07:54 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
