
नई दिल्ली। साल 2017 में कामयाबी के सातवें शिखर पर रहने वाली टीम इंडिया के लिए 2018 की शुरुआत दक्षिण अफ्रीकी दौरे से होगी। टीम इंडिया का अफ्रीकी दौरा अग्निपरीक्षा सरीखा माना जा रहा है। क्योंकि अफ्रीका की तेज पिच पर भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन बहुत बेहतर नहीं रहा है। लेकिन मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए टीम से बेहतर रिजल्ट की उम्मीद की जा रही है। हालांकि इन सबके बीच से टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विपक्षी टीम का लय खराब करने में माहिर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोटिल बताए जा रहे हैं। चोट के कारण टीम इंडिया के गब्बर का पहले टेस्ट में खेल पाना मुश्किल दिख रहा है।
धवन के टखने में लगी है चोट
मिली जानकारी के मुताबिक सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के टखने में चोट लगी है। अफ्रीकी दौरे के लिए भारतीय टीम की रवानगी से पहले धवन को लंगड़ाते हुए टीम होटल में जाते हुए देखा गया है। धवन के बायें टखने पर पट्टियां बंधी थी। ऐसे में टीम के लिए यह एक बड़ा झटका है।
कराया गया एमआरआई स्कैन
धवन के चोट का एमआरआई स्कैन कराया गया है। हालांकि अभी उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है। बोर्ड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक शिखर धवन के टखने की चोट की जांच की गई। हालांकि वह टीम के साथ दौरे पर जा रहे हैं। यह तय नहीं है कि वह पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं।
केएल राहुल और मुरली विजय करेंगे
यदि शिखर धवन चोट के कारण पहले मैच से बाहर रहते हैं तो केएल राहुल और मुरली विजय पर पारी की शुरुआत करने का दारोमदार होगा। पिछले दिनों इन दोनों बल्लेबाजों ने भी शानदार पारियां खेली है। साथ ही श्रीलंका के साथ खेली गई पिछली सीरीज से बाहर रहने वाले टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली इस सीरीज से वापसी करेंगे।
Published on:
28 Dec 2017 06:35 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
