6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट और रवि शास्त्री के बाद अब ये भारतीय खिलाड़ी भी उतरा धोनी के बचाव में

रोहित शर्मा ने मंगलवार को सीमित ओवरों की टीम में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बचाव किया है।
2 min read
Google source verification
Rohit shocked by questions over Dhonis place

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज के बाद भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मंगलवार को सीमित ओवरों की टीम में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बचाव किया है। धोनी की हाल ही में भारत की वनडे और टी-20 टीम में बने रहने पर आलोचना हुई थी। कई पूर्व खिलाड़ियों ने टीम में उनकी जगह पर सवाल उठाए थे। अपने ख़राब फॉर्म के चलते धोनी आलोचकों के निशाने पर थे लेकिन श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी कर धोनी ने सब को शांत कर दिया है।

रवि और विराट कर चुके है बचाव
लेकिन कप्तान विराट कोहली और टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने धोनी का बचाव किया था। धोनी ने भी रोहित की कप्तानी में हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में विकेट के पीछे और आगे दोनों जगह बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया था। कोहली और शास्त्री के बाद अब रोहित भी अपने पूर्व कप्तान के बचाव में उतर आए हैं।

ये भी देखे- शाहरुख सिखा रहे थे विराट को डांसिंग स्टेप, वीडियो हुआ वायरल

रोहित है हैरान
रोहित ने समाचार चैनल इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, "इस तरह का सवाल उठा, इस बात से मैं हैरान हूं। अगर आप उनका हालिया प्रदर्शन देखते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि इस तरह की बातें उठनी चाहिए। वह 2019 विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे या नहीं यह अलग बात है, लेकिन उनकी हालिया फॉर्म शानदार है। मुंबई के इस बल्लेबाज ने कहा कि जो धोनी की आलोचना कर रहे हैं उन्हें वर्तमान में जीने की जरूरत है, क्योंकि 2019 विश्व कप में अभी काफी समय है। उन्होंने कहा, "यह काफी दूर है। अभी जो रहा है हमें उस पर ध्यान देने की जरूरत है। वह नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हैं और ज्यादा गेंदें नहीं खेल पाते हैं।