30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्‍ट कल से, जानें कब-कहां देख सकेंगे लाइव

IND vs SA Test Series Live Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल 26 दिसंबर से दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्‍पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। आइये जानते हैं कि आप मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्‍ट्रीमिंग कब और कहां देख सकते हैं?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 Dec 2023, 2:15 PM IST

ind_vs_sa_test_series_live_streaming.jpg

IND vs SA Test Series Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 और वनडे के अब दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला कल 26 दिसंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें भारतीय समयानुसार, दोपहर 1.30 बजे से सेंचुरियन के सुपरस्‍पोर्ट पार्क में आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया की कमान जहां रोहित शर्मा के हाथ में होगी तो वहीं साउथ अफ्रीकी टीम की कप्‍तानी टेम्‍बा बावुमा करते नजर आएंगे। दक्षिण अफ्रीका को वनडे में 2-1 से हराने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में टेस्‍ट सीरीज में हराने पर होंगी। ऐसे में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। आइये जानते हैं आप मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्‍ट्रीमिंग कब और कहां देख सकते हैं?


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्‍ट सीरीज का शेड्यूल

26 से 30 दिसंबर- पहला टेस्‍ट सेंचुरियन में दोपहर 1.30 बजे से

03 से 07 जनवरी- दूसरा टेस्‍ट केपटाउन में, दोपहर 2.00 बजे से

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्‍ट

भारत में दक्षिण अफ्रीका दौरे के मैचों का लाइव प्रसारण टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्‍स पर देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल और लैपटाप पर लाइव स्‍ट्रीमिंग के लिए आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लॉगिन करना होगा।

यह भी पढ़ें : कोच राहुल द्रविड़ ने खोला नाम, बताया कौन करेगा बॉक्सिंग डे टेस्ट में विकेटकीपिंग

दक्षिण अफ्रीका टीम स्‍क्‍वॉड

टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, नांद्रे बर्गर, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन, गेराल्ड कोएट्जी, टोनी डी जोर्जी, डीन एल्गर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और कीगन पीटरसन।

भारतीय टीम स्‍क्‍वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा और केएस भरत (विकेटकीपर)।

यह भी पढ़ें : संजू सैमसन को अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने पर सेलेक्‍टर्स ने दिया बड़ा तोहफा