3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDvSA 3rd T20: निर्णायक भिड़ंत में धोनी के पास विराट मौका, बना सकते हैं तीन-तीन अर्धशतक

क्रिकेट में नित नए कीर्तिमान बनते है। आज के मैच में धोनी और विराट कोहली के पास एक साथ कई बड़े रिकॉर्डों को बनाने का मौका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 24 Feb 2018, 2:54 PM IST

dhoni

केपटाउन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाएगा। सीरीज में एक-एक मैच जीत चुकी दोनों टीमों के पास तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज करने के समान अवसर होंगे। पिछले दो टी-20 मैचों दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस नजरिए से तीसरे मैच की फाइनल फाइट में इन दोनों दिग्गज टीमों के बीच टक्कर रोमांचक होगी। भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज का अंत करना चाहेगी। तो दूसरी ओर डूमिनी के नेतृत्व में मेजबान टीम जीत के साथ अपने प्रशंसकों का भरोसा जीतना चाहेगी। इस मैच में कई रिकॉर्ड भी दांव पर होंगे।

धोनी बना सकते हैं तीन अर्धशतक -
इस मैच में धोनी कई रिकॉर्ड बना सकते हैं। केपटाउन टी20 में एक कैच लपकते ही धोनी दुनिया के पहले विकेटकीपर बन जाएंगे, जिसके टी20 इंटरनेशनल में 50 कैच हो जाएंगे। वहीं अगर धोनी बल्लेबाजी के दौरान 4 छक्के जड़ देते हैं तो उनके टी20 इंटरनेशनल मैचों में 50 छक्के भी पूरे हो जाएंगे। यदि धोनी को बल्लेबाजी का मौका मिला तो वे टी-20 का तीसरा अर्धशतक भी लगा सकते है। बता दें कि धोनी ने दूसरे मैच में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी।

कोहली पूरे कर सकते हैं 2000 रन -
विराट कोहली 2000 टी20 रनों से महज 17 रन दूर हैं। विराट कोहली के 53 टी20 पारियों में 1983 रन हैं, जिसमें 18 अर्धशतक शामिल हैं। विराट कोहली अगर केपटाउन में 17 रन बना लेते हैं तो वो दुनिया के तीसरे बल्लेबाज होंगे जिसके नाम 2 हजार रन होंगे। ब्रैंडन मैक्कलम और मार्टिन गप्टिल टी20 में 2 हजार रन बना चुके हैं।

टीमें :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन , लोकेश राहुल, सुरेश रैना , महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, शार्दूल ठाकुर।

दक्षिण अफ्रीका : जीन पॉल ड्युम्नी (कप्तान), फरहान बेहरदीन, जूनियर डाला, रीजा हेंड्रिक्स, क्रिस्टियन जोंकर, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, डेन पीटरसन, एरॉन फांगिसो, अंदिले फेहुलकवायो, तबरेज शम्सी, जोन-जोन स्मट्स और जूनियर डाला।