भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में भारत क पलड़ा बेहद मजबूत नजर आता है। रवि अश्विन भारतीय पिचों पर कहर बरसाते हैं इस बात में शायद ही किसी को कोई शक है। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही अश्विन अपने नाम एक महारिकॉर्ड दर्ज करा सकते हैं। रवि अश्विन, कपिल देव को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से 5 विकेट दूर हैं। अश्विन के नाम 84 टेस्ट मैचों में 430 विकेट दर्ज हैं। वहीं महान ऑलराउंडर कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में 434 विकेट लिए हैं। अश्विन जैसे ही 5 विकेट लेते हैं वैसे ही वो भारतीय क्रिकेट के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे।