30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: रोहित शर्मा ने उतारी फाफ डु प्लेसिस की नकल, ड्रेसिंग रूम में दिखा मजेदार नजारा

India vs Sri Lanka के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच में मैदान पर एक मजेदार घटना देखने को मिली। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को ड्रेसिंग रूम में साउथ अफ्रीकी दिग्गज फाफ डु प्लेसिस की नकल करते हुए देखा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 5 Mar 2022, 12:28 PM IST

IND vs SL Rohit Sharma copied Faf du Plessis

India vs Sri Lanka

IND vs SL 1st Test Day 2: भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली के मैदान पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का फनी अंदाज कैमरे में कैद हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। रोहित शर्मा को ड्रेसिंग रूम में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज़ फाफ डु प्लेसिस की नकल करते हुए देखा गया। रोहित को इस फनी अंदाज में देखकर कमेंटेटर भी खुदको हंसने से नहीं रोक पाए और उन्हें बोलते सुना गया कि रोहित फाफ डु प्लेसिस की नकल कर रहे हैं। यह मजेदार घटना टीम इंडिया की पारी के 43वें ओवर के दोरान हुई जब पिच पर विराट और हनुमा विहारी की जोड़ी बल्लेबाज़ी कर रही थी।

ओवर की पहली ही बॉल के बाद कैमरामैन ने ड्रेसिंग रूम की तरफ अपना कैमरा घुमाया, जहां कप्तान रोहित हाथों में बल्ला लिए फाफ डु प्लेसिस के बैटिंग स्टाइल की नकल करते हुए दिखे। इससे पहले भी कई बार रोहित शर्मा को मैदान के अंदर और मैदान के बाहर इसी तरह फनी अंदाज में देखा जा चुका है।

बता दें कि रोहित शर्मा ने टॉस जीता और भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में ही 52 रन जोड़ दिए और टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई। हालांकि, रोहित शर्मा और मंयक अग्रवाल दोनों ही सस्ते में पवेलियन लौट गए।
यह भी पढ़ें: 'ये फैमिली इवेंट है या इंटरनेशनल टेस्ट मैच', अनुष्का शर्मा हुईं ट्रोल

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया मजबूत स्थिति में आ गई थी हालांकि, ऋषभ पंत महज 4 रनों से अपने शतक से चूक गए और 96 रनों पर आउट हो गए। दूसरे दिन के पहले सत्र में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है। रविंद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा वहीं आर अश्विन ने भी शानदार 61 रनों का पारी खेली।

इस VIDEO को देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें