वेस्टइंडीज की टीम पावरप्ले के 6 ओवर में 3 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाज कैरेबियाई बल्लेबाजों पर लगाम नहीं लगा सके। टीम का चौथा विकेट 15वें ओवर की पहली गेंद पर गिरा, जब शेरफेन रदरफोर्ड 84 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोमारियो शेफर्ड ने 13 गेंदों में 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 34 रन बनाए। वहीं, शाई होप का बल्ला दूसरे छोर से लगातार रन उगलता रहा। उनकी शतकीय पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने आसानी से 250 रनों का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। यह टी20 इंटरनेशनल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है।